{"_id":"62b0af63d45d9525756c35ce","slug":"teenager-dies-in-accident-due-to-tripling-two-injured-gonda-news-lko636078988","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग से हादसे में किशोर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग से हादसे में किशोर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
गोंडा। बाइक पर जा रहे किशोर समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवकों की हालत गंभीर है। घायल युवकों को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
मनकापुर कोतवाली के झिलाही बाजार निवासी सागर गुप्ता (13), बब्बू गुप्ता (18) तथा हर्षित जायसवाल (20) सोमवार सुबह बाइक पर ट्रिपलिंग करके अयोध्या गये थे। लौटते समय सुबह करीब दस बजे नंदिनी नगर महाविद्यालय के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सागर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बब्बू व हर्षित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता लाला गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।