फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teams from Aligarh, Azamgarh and Gorakhpur won the matches

Gonda News: अलीगढ़, आजमगढ़ और गोरखपुर की टीमों ने जीते मैच

Mon, 24 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teams from Aligarh, Azamgarh and Gorakhpur won the matches
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलतीं बस्ती और झांसी की ​खिलाड़ी। - संवाद 
गोंडा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को चार मैच हुए। इसके साथ ही लीग मैच समाप्त हो गए। मंगलवार से नॉकआउट मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता के पांचवें दिन सोमवार को लीग मैच का उद्घाटन उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने किया। पहला मैच अलीगढ़ व मुरादाबाद के मध्य हुआ। इसमें अलीगढ़ की टीम ने 9-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा मैच अयोध्या व आजमगढ़ के बीच कराया गया। इसमें आजमगढ़ की टीम 4-0 से विजयी रही। तीसरा मैच विंध्याचल व गोरखपुर के मध्य हुआ। जिसमें गोरखपुर की टीम 2-0 विजयी रही। चौथा मैच झांसी और बस्ती के बीच कराया गया। इसमें बस्ती की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सोमवार को लीग मैच संपन्न हो गए। अब मंगलवार से नॉकआउट मैच होंगे। इस अवसर पर मैच कमिश्नर आसिफ नजबी, अयूब शाह, हाजी मुनव्वर, संजय सिंह, राजेश पांडेय, डॉ. प्रत्यूष राज, मो. तौकीर, विशाल तिवारी, रोमी साहू, हरिओम जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed