{"_id":"5d33527b8ebc3e6cf805ec02","slug":"team-of-health-department-reached-panditpurwa-gonda-news-lko4718695136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पण्डितपुरवा पहुंच स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पण्डितपुरवा पहुंच स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
18-गोेंडा में परसिया पंडित में बीमार लोगों का इलाज करने पहुंची स्वास्थ्य टीम
- फोटो : GONDA
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग के संचारी रोग नियंत्रण की टीम शनिवार की सुबह दसियापुर ग्राम पंचायत के पंडितपुरवा पहुंची। टीम ने उल्टी दस्त से पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें जरूरी दवाएं दी। टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को साफ सफाई व खानपान का ध्यान रखने का निर्देश दिया। टीम ने बीमार लोगों के परिवार से उस दिन क्या खाया था इसकी जानकारी ली।
टीम ने माना कि गर्मी में खराब हो चुका खाना खाने से परिवार के लोगों को दिक्कत बढ़ी। इसके बाद अधिक गंभीर हुए बच्चे को घर वालों ने समय से अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसका झाड़ फूंक कराने में 12 घंटे गुजार दिये। इससे बच्चे की हालत नाजुक हो जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले। जिससे रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। संचारी रोग नियंत्रण समिति के प्रभारी मोबीन अहमद ने बताया कि पंडितपुरवा में पीड़ित परिवार के कुछ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया और कुछ लोगों को एहतियातन घर पर जरूरी दवाएं दी गई हैं।
टीम ने इसके बाद करनैलगंज के ग्राम पंचायत करूआ खसरा फैलने पर वहां पहुंचकर जायजा लिया। यहां के लोगों को चिकन पॉक्स की शिकायत है। उन्होंने बताया कि गांव का जायजा लेने से पता चला कि गांव में स्वच्छता पर कोई काम नहीं हुआ है। लोगों के घरों के आसपास गंदगी है। जगह-जगह जलभराव है। गांव से निकलने वाले पानी की नाली चोक होने से गंदगी भरी है जिससे मच्छरों का भी प्रकोप है। गांव के लोगों को जरूरी दवाएं देने के साथ उन्हें जागरूक किया गया है।