{"_id":"5d94d3698ebc3e0164407ebb","slug":"teachers-organizations-united-against-the-prerna-app-gonda-news-lko484808143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षक संगठन हुए एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षक संगठन हुए एकजुट
विज्ञापन
गोंडा के गांधी पार्क में शिक्षक एकता सम्मेलन को संबोधित करते शिक्षक नेता अशोक पांडेय।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक शिक्षा में प्रेरणा एप से शिक्षकों की हाजिरी व स्कूलों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था का विरोध अब और तेज होगा। गांधी पार्क में शिक्षक संगठनों ने एकजुटता कर हुंकार भरी। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक बेलफेयर एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह की ओर से बुलाई गई बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के दोनो संगठनों के पदाधिकारी रहे। जिला महामंत्री अशोक पांडेय ने तेवर दिखाए और कहा कि अब एकजुटता की आवश्यकता है। ऐसे मौके पर अहम छोड़कर सभी संघर्ष को आगे आएं।
कोषाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों के मामले संगठन साथ है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, यूटा के जिलाध्यक्ष रवि सिंह, बेसिक शिक्षा वेलफेयर के पंांतीय संगठन मोहम्मद मुशीर सिद्दीकी, रिजवान अंसारी, अटेवा अध्यक्ष अमर यादव, कृष्ण गोपाल दूरबार, एससी एसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष शिव पूजन कनौजिया, मंडल अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वीर विक्रम सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी अरुण शुक्ल आदि ने एकता की हुंकार भरी।
मंडल अध्यक्ष आजाद बेग ने इस पहल को शिक्षकों के हित में क्रांतिकारी कदम बताया। बैठक में यशवंत पांडे, सुधाकर मिश्र, उदयभान, देवेन्द्र कुमार, सतीश पांडे, रंजीत गौतम, राम प्रकाश मिश्र, सै.इकरार अहमद, आशुतोष शर्मा, संदीप यादव आदि रहे। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रेरणा मुक्ति के लिए संचालन समिति के गठन का निर्णय लिया।