फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers got angry over the pairing policy of schools and took to the streets

Gonda News: विद्यालयों की पेयरिंग नीति पर भड़के शिक्षक, सड़कों पर उतरे

Fri, 27 Jun 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers got angry over the pairing policy of schools and took to the streets
जिला पंचायत के टिनशेड में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करते ​शिक्षक। -संवाद
विज्ञापन

गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के 112 परिषदीय विद्यालयों को कम छात्र संख्या के आधार पर अन्य स्कूलों में पेयर किए जाने के आदेश का शिक्षकों ने विरोध किया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला पंचायत टीनशेड में आयोजित धरने में सैकड़ों शिक्षक जुटे और सरकार की इस नीति को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के विरुद्ध बताया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि शासनादेशों के विपरीत निजी विद्यालयों को खुली छूट दी जा रही है जबकि सरकारी स्कूलों को सुविधाएं देने की बजाय बंद किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि विद्यालयों को बंद करने की बजाय वहां शिक्षकों की पूर्ण तैनाती, बुनियादी सुविधाओं का विकास और एक किलोमीटर के दायरे में चल रहे अवैध निजी स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए। साथ ही शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने, केवल शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने और बिजली कनेक्शन जैसी समस्याओं को तत्काल हल करने की भी मांग की गई। संघ के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, यशवंत पांडेय, अवधेश त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रहित में लिया गया निर्णय
बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 40 से कम छात्र संख्या वाले 112 विद्यालयों को आसपास के स्कूलों से पेयर किया गया है। इससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। नई व्यवस्था 1 जुलाई से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दल भी आए समर्थन में
सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान बीएसए से मिले और कहा कि उन्होंने खुद जमीन दान देकर एक स्कूल खुलवाया, जिसमें 37 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके बावजूद विद्यालय को ढाई किलोमीटर दूर मर्ज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मनमानी बंद नहीं की तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed