{"_id":"1b0123d2c10b8c08b97634c6d9eccf51","slug":"teacher-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक निलंबित
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के सोमवार को किए निरीक्षण में मिली खामियों के बाद एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया व वार्डेन से जवाब मांगा गया है। बीएसए डॉ. फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को एक साथ कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय छितौनी में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
मॉडल विद्यालय में वृक्षारोपण के साथ ही ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षु शिक्षकों को एक घंटे प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अव्यवस्था को लकर वार्डेन से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि उसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जहां 100 के सापेक्ष मात्र 12 बालिकाएं हीं उपस्थित मिलीं।
वार्डेन भी मौके पर मौजूद नहीं थी। जिस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि माडल विद्यालय में शिक्षकों की कमी पाई गई, जबकि भारी संख्या में बच्चों का प्रवेश होना पाया गया। यहां जल्द ही शिक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी। उन्होंने कहा इसके बाद वहां पौधरोपण भी किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रशिक्षु शिक्षकों को एक घंटे तक प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन
यहां प्रशिक्षु शिक्षकों ने वेतन दिलाए जाने की मांग की। जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, शत-प्रतिशत नामांकन कराने, जो भी संसाधन उपलब्ध न हो उनकी सूची उपलब्ध कराने व सभी विद्यालयों को तत्काल पुस्तकें उपलब्ध करवाने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया।
उधर खंड शिक्षाधिकारी एके राय ने बताया कि मई माह में मीटिंग के दौरान शत-प्रतिशत नामांकन कराने, बच्चों की संख्या बढ़ाने का निदेश सभी शिक्षकों को दिया जा चुका है। उपलब्ध पुस्तकों का वितरण तीन दिन के अंदर करवा दिया जाएगा।