{"_id":"5734bb6f4f1c1b374191a528","slug":"teacher-s-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में शिक्षिका की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 12 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला रोड पर गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के इमलिया गुरुदयाल गांव की रहने वाली अनुपमा श्रीवास्तव (35) पत्नी राजेश श्रीवास्तव महादेवा गांव के एक निजी इंटर कॉलेज में अध्यापिका थी। वह अपने देवर बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बाइक से गुरुवार की सुबह कॉलेज जा रही थी।
इसी दौरान जब वह दोनों उतरौला रोड पर सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अनुपमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकला।