{"_id":"61c0c774dc09417923677607","slug":"taught-politics-by-holding-finger-to-the-leaders-here-naseemuddin-gonda-news-lko609868154","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के नेताओं को उंगली पकड़कर राजनीति सिखाया- नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के नेताओं को उंगली पकड़कर राजनीति सिखाया- नसीमुद्दीन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में कांग्रेस की ओर से प्रतिज्ञा चौपाल नचनी में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसान, नौजवान व मजदूर मारा जा रहा है। त्रिलोकी नाथ तिवारी का समर्थन करिए और कांग्रेस की सरकार बनाइए।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के जितने भी नेता हैं इनको उंगली पकड़कर चलना सिखाया है। वह चाहे कितना भी बड़ा अब बन रहा हो। हम हमेशा जनता के साथ हैं। त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि अब इस क्षेत्र में परिवर्तन होगा, क्योंकि इस क्षेत्र में गन्ना की लूट, जमीनों की लूट, बालू का अवैध खनन, वर्तमान व पूर्व विधायक दोनों लोगों के साठगांठ से हो रहा है।
अब इस क्षेत्र में सामंतों को हरा कर 95 प्रतिशत लोगों में से ही विधायक का चुनाव किया जाएगा। पूर्व मंत्री का स्वागत करनैलगंज ग्रामीण के प्रधान मोहम्मद अहमद सिद्दीकी ने माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला प्रभारी कुलदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, तौवाज खान, रघुपति त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, मोहम्मद इब्राहीम, इस्तिखार अंसारी, सलमान अंसारी, शब्बीर अंसारी, राकेश मोहन तिवारी, सुनील सिंह, राजू गौतम, राम सजीवन गौतम, शिवकुमार दूबे, मयंकर यादव तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।