{"_id":"5f8db74c8ebc3e9b8c5d71e4","slug":"task-force-team-caught-power-theft-sent-notice-of-15-lakh-gonda-news-lko5460826174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर टास्क फोर्स टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, 15 लाख की नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर टास्क फोर्स टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, 15 लाख की नोटिस भेजा
विज्ञापन
गोंडा। शासन द्वारा लाइन लॉस कम करने के आदेश के बाद बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए कमर कस ली है। जनपद के सभी विद्युत वितरण खंडों में बिजली चोरी रोकने के टास्क फोर्स टीम गठित की गई है। वितरण खंड प्रथम के टास्क फोर्स टीम ने विद्युत चोरों पर कार्रवाई करते हुऐ 4 लाख 25 हजार रुपये का राजस्व वसूली किया तथा विद्युत चोरी के क्षतिपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं को 15 लाख 325 रुपये प्राप्ति का नोटिस भेजा।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता वेंकट रमन ने बताया कि वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत गठित टास्क फोर्स टीम ने 10 रेड करके 55 उपभोक्ताओं के परिसर में छापे मारी की है। जिसमें 30 उपभोक्ता बिजली चोरी व मीटर बाईपास करते पाये गये। विद्युत अनियमितता के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनसे शमन शुल्क के रूप में 4 लाख 25 हजार रुपये राजस्व के रूप मे वसूला गया एवं 5 उपभोक्ताओं द्वारा शमन शुल्क न जमा करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
बिजली चोरी के रूप में हुए क्षति का आकलन करते हुऐ उपभोक्ताओं को 15 लाख 325 रुपये प्राप्ति के लिए नोटिस भेजा गया। शमन का पैसा न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आरसी जारी की जायेगी। टास्क फोर्स टीम में सहायक अभियंता नरसिंह नारायण भारतीय, बृजेंद्र सिंह, परमानंद पांडे, नरेंद्र मिश्रा, सतीश कुमार गुप्ता हैं।