फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tank will build by 2.69 million

2.69 करोड़ से बनेगी टंकी

Wed, 29 Jul 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 29 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर के बाद अब ढोढ़ेपुर ग्राम पंचायत वासियों ने भी गांव को स्वच्छता का प्रतीक बनाने का निर्णय किया है। ग्रामीण अभियान चलाकर 492 शौचालयों के निर्माण में जुट गए हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से संचालित नीर निर्मल योजना के तहत गांव में दो करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्घाटन बुधवार को पूर्व प्रधान डॉ. ईबी सिंह ने किया। इसके निर्माण से 32 मजरों के 1850 परिवारों को शुद्घ पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान ने बताया कि ग्राम सभा के 32 मजरों के 6500 लोगों को नीर निर्मल परियोजना के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। जिसमे गेंगटाही, चौबेपुर, कुर्मिन पुरवा, शिवाला, बैश्यपुरवा सहित ग्राम सभा के कुल 32 मजरों के लोगों को 45 किलोमीटर पानी की पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। चार लाख किलोलीटर की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक से 1850 परिवार को कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed