फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Take pre board exams in first week of March

डीआईओएस की दो टूक: मार्च के पहले सप्ताह में कराएं प्री बोर्ड

Tue, 23 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Take pre board exams in first week of March
गोंडा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज गोंडा में प्रधानाचार्यों की बैठक की। प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए डीआईओएस ने कहा कि कहा यदि किसी कॉलेज ने अब तक प्री बोर्ड परीक्षा नहीं कराई है वे मार्च के प्रथम सप्ताह तक अवश्य करा लेें।
विज्ञापन

यह शासन का निर्देश है। यदि कोई प्रधानाचार्य शासन के निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो कार्यवाही कि जाएगी। बताया बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की कमी या केंद्र पर देर से पहुंचने की बात की जानकारी हुई है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से मिलकर समस्या का निराकरण किया जाएगा। कहा कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी व सुचिता पूर्ण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में किसी तरह की गलत मंशा रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जाएगी। कहा कि जनपद में चल रही तीन तरह को व्यवस्था को खतम किया जा रहा है। अब वित्त विहीन, सहायता प्राप्त व राजकीय माध्यमिक व इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो की बैठक एक साथ होगी।
कहा कि सभी लोग टीम भावना के साथ काम करें। अब जनपद का कोई प्रधानाचार्य अपने को उपेक्षित महसूस न करे। सीधे उनसे बात करे। किसी बिचौलियों की जरूरत नहीं है। यदि कोई प्रधानाचार्य ऑफिस आता है उनकी मुलाकात नहीं होती तो उनके सरकारी या निजी नम्बर पर बात कर सकता है।
कहा कि जनपद की शैक्षिक प्रगति आप सभी प्रधानाचार्यों के हाथों में है। आप लोग पूरे निष्ठा से कार्य करे तभी जनपद की शैक्षिक प्रगति हो पाएगी। इसके लिए हम हर पल आपके साथ है। कहा कुछ कार्य विभाग से हटकर दूसरे विभाग के होते हैं, लेकिन उसमें आप लोगों की भूमिका महत्व पूर्ण होती है।

उसमें आप लोग पूरी तरह सक्रिय हो कर कार्य करें। छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवार्ड, प्री बोर्ड, सड़क यातायात, मिशन शक्ति सहित अन्य कार्यक्रम कि जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा के प्रधानाचार्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी , रवि यादव, नवल किशोर उपाध्य, ओंकार नाथ शुक्ल सहित जनपद के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed