फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   TAC investigation will be done for construction of cow conservation center Kundasar

वृहद गो संरक्षण केंद्र कुंडासर के निर्माण की होगी टीएसी जांच

Sat, 21 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
TAC investigation will be done for construction of cow conservation center Kundasar
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र कुमार ने सड़क परियोजनाओं को छोड़कर मंडल की 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुुस्थित सीएंडडीएस जनपद बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती के परियोजना प्रबंधक, पैक्सफेड गोंडा के परियोजना प्रबंधक तथा आवास विकास परिषद गोंडा व बहराइच के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए हैं कि वे मंगलवार को अपने-अपने विभागों की परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों। आयुक्त ने गो संरक्षण केंद्र कुंडासर के निर्माण की जांच टीएसी से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने बैठक में तीन सौ शैयायुक्त उच्चीकृत चिकित्सालय एवं आवासीय भवन गोंडा जिसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम सूडा द्वारा किया गया है, उसमें विद्युत कनेक्शन एक सप्ताह के अंदर दिए जाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिए हैं। तहसील मनकापुर में आवासीय भवनों के निर्माण के संबंध में आयुक्त द्वारा शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश पर 2 माह के अंदर कार्य पूरा करा लेने के लिए समय देने का अनुरोध किया गया। इसी प्रकार छात्रावास राजकीय पॉलीटेक्निक आदमपुर गोंडा का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने के लिए मोहलत मांगी गई। बैठक में यूपी जल निगम के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि गोंडा में उनके विभाग की 55 परियोजनाओं में 05 पूरी हो चुकी हैं। 10 में 80 से 90 प्रतिशत कार्य हुआ है जो अगले माह तक पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन

शेष में 25-50 प्रतिशत कार्य हुआ है जिन्हें दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बहराइच की 59 परियोजनाओं में 24 पूरी हो चुकी हैं, 03 में 80 प्रतिशत से ऊपर कार्य हुआ है जिसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश आयुक्त ने दिए हैं। 23 परियोजनाओं में 50 से 80 प्रतिशत तक कार्य हुआ है जो दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा। शेष 09 में 50 प्रतिशत से कम काम हुआ हैं, जो मार्च 2020 तक पूर्ण हो सकेंगी। बलरामपुर जल निगम की 26 परियोजनाओं में से 04 पूर्ण हो चुकी हैं। 4 में 80 प्रतिशत से उपर कार्य हुआ है जिसे इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि गोंडा में 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पसका ग्राम पंचायत पेयजल योजना आगामी दिसंबर तक चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय एवं विश्राम गृह जिसका निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है, उसमें मात्र दस हजार लीटर की जलापूर्ति के लिए ओवर हेड टैंक के निर्माण पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि यदि काम न शुरू हुआ तो तत्काल उसे रोक दिया जाय। आयुक्त ने बहराइच में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटघरा कला कैसरगंज का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पूर्ण करने एवं दस लाख रूपए की धनराशि विद्युत कनेक्शन के लिए जमा करने के बावजूद बिजली का काम शुरू न करने पर नाराजगी व्यक्त की। इस संस्थान का आयुक्त द्वारा विगत में निरीक्षण भी किया गया था। उन्होंने यूपीपीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन का कार्य न शुरू किया जाय तो उन्हें अवगत कराया जाय।

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम बहराइच के प्रोजेक्ट मैनेजर के बैठक में स्वयं न आने पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि वे आगामी बैठकों में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने वृहद गो संरक्षण केन्द्र कुंडासर बहराइच जिसका निर्माण पैकफेड द्वारा एक करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, की टीएसी (तकनीकी लेखा परीक्षा समिति) से जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस लाइन श्रावस्ती में शेष अनावासीय भवनों, पीटी गोदाम आदि का निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा करने के लिए यूपीपीसीएल के प्रोजेक्टर मैनेजर को निर्देशित किया तथा आईटीआई इकौना को निर्माण के बाद हैंड ओवर के पश्चात भी कक्षाएं शुरू न होने पर डीएम श्रावस्ती को निर्देशित किया कि वे स्वयं निरीक्षण कर उन्हें अवगत कराएं। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल अनिल कुमार पांडेय, कार्यदायी संस्थाओं के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed