फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Symptoms of HRP in five out of 63 pregnant

63 में से पांच गर्भवती में एचआरपी के लक्षण

Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of HRP in five out of 63 pregnant
गोंडा। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था की पहचान करने के लिए महीने में दूसरी बार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इसमें 63 लाभार्थियों की प्रसव पूर्व जांच करने पर पांच गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान की गई।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु मृत्युदर कम करने के लिए अब महीने में दो बार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान चलाया जाएगा। हर महीने की नौ तारीख को पहले से ही यह अभियान चलाया जा रहा था, अब महीने की 24 तारीख को भी सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी। इस बार महीने के 24 तारीख को रविवार पड़ने के कारण सोमवार को जिला महिला अस्पताल व प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) पर सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में 63 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई। यहां आई महिलाओं का प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, वजन, ब्लड प्रेशर एवं अन्य जांच निशुल्क की गई। इनमें से पांच महिलाओं में उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान की गई। इन्हें सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि नियमित जांच व उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था की चिह्नित लाभार्थी की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। अब महीने में दो बार नौ व 24 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाएगा। महिला अस्पताल में डॉ. सुवर्णा कुमार, डॉ. सौम्या चौबे, डॉ. ज्योतिमा व डॉ. ललिता केयरकेट्टा आदि ने गर्भवतियों का जांच कर इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed