फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Swings worth Rs 1.15 crore will be installed in 230 schools

Gonda News: 1.15 करोड़ से 230 विद्यालयों में लगाए जाएंगे झूले

Wed, 27 Sep 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Swings worth Rs 1.15 crore will be installed in 230 schools
गोंडा। जिले में आंगनबाड़ी को-लोकेटेड प्राथमिक विद्यालयों में पांच तरह के झूले लगाए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कुल 230 विद्यालयों का चयन किया है। इसके लिए जैम पोर्टल के माध्यम से झूले खरीदे जाएंगे। झूले पूरी तरह से बच्चों के लिए आरामदायक होने के साथ ही सुरक्षित और सुविधाजनक होंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक विद्यालय के लिए 50-50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके लिए जिले के 2610 विद्यालयों में से 230 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। ऐसे में प्राथमिक और आंगनबाड़ी के बच्चे खेलने-कूदने के साथ ही झूला, झूलने का लुफ्त भी उठा सकेंगे। इसके लिए झूला उपकरणों की खरीद जैम पोर्टल से होगी। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि विद्यालयों में कुल पांच तरह के झूले लगाए जाएंगे। इसमें दो शीटर रॉकिंग बोट, राउंड एबाउट (स्टैंडिंग एमजीआर), सीवइंग, सी-शॉ और साइड जैसे झूले के इंतजाम किए जाएंगे। अलग-अलग तरह के झूले लगाए जाने से बच्चों के शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed