फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Swati became the beauty of Saavan, Palak's mehendi was the best

Gonda News: स्वाति बनीं सावन सुंदरी, पलक की मेहंदी सर्वश्रेष्ठ

Sun, 18 Aug 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Swati became the beauty of Saavan, Palak's mehendi was the best
गोंडा के टाउनहाल में आयोजित सावन मनभावन कार्यक्रम में सावन सुंदरी चुनी गईं स्वाति यादव के साथ म
गोंडा। दीप सामाजिक संस्थान की ओर से शनिवार शाम आयोजित ‘सावन मनभावन’ कार्यक्रम में स्वाति यादव को सावन सुंदरी चुना गया। मेहंदी प्रतियोगिता में पलक मिश्रा ने बाजी मारी। नगर के गांधी पार्क स्थित टाउन हाॅल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में प्रतिष्ठित चिकित्सक डाॅ. ऊषा अग्रवाल व एलबीएस डिग्री काॅलेज की प्राध्यापक डाॅ. रेखा शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ कपल डांसर का खिताब जीता। प्रगति त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ लोक गायिका, प्रज्ञा त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना तथा पलक मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ मेहंदी रचाने का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष उज्मा राशिद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की समन्वयक व संस्थान की अध्यक्ष उर्मिला पांडेय ने बताया कि नृत्य, गायन, मेहंदी व सावन सुंदरी प्रतियोगिता कराई गई। ब्लो बैलून, म्यूजिकल चेयर डांस आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। शेफाली पांडेय-शिवानी शुक्ला, एकता पांडेय-मांडवी श्रीवास्तव, प्रगति त्रिपाठी-शालिनी गुप्ता, प्रज्ञा त्रिपाठी-पलक मिश्रा, डाॅ. अंजू अग्रवाल-अलका पांडेय, डाॅ. ऊषा अग्रवाल-डाॅ. रेखा शर्मा, किरन सिंह-संज्ञा पांडेय, डाॅ. स्मृति शिशिर-किरन पांडेय, अनामिका-नंदिनी, मोहिनी-स्वाति यादव व रश्मि श्रीवास्तव-हनी सेठ ने युगल नृत्य प्रस्तुत किया। सर्वाधिक हरे रंग के परिधान धारण करने वाली महिलाओं के मध्य सावन सुंदरी का चुनाव किया जाना था। इसमें सर्वाधिक 12 अंक पाकर स्वाति यादव ने यह खिताब हासिल किया। इस मौके पर वर्षा सिंह, रीना सिंह, मांडवी मिश्रा, मानसी जायसवाल, प्रिया मनीष, नंदिनी सिंह, तृप्ति बंसल, गुड़िया मिश्रा, निक्की चौधरी, निवेदिता द्विवेदी, पूजा अग्रवाल, रचना पांडेय, निष्ठा सक्सेना, कपीश्वर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में डाॅ. मृणाल पांडेय का विशेष सहयोग रहा। संचालन रेडियो अवध की आरजे रिया सिंह व आरजे प्रिया शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed