फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SUV upturned, one death, two injured

एसयूवी पलटी, एक की मौत, दो घायल

Fri, 19 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
SUV upturned, one death, two injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
तुलसीपुर क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर सुखराम पुरवा गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार एसयूवी टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव निवासी फूलचंद (32) गुरुवार शाम रक्षाबंधन त्योहार के बाद अपनी बहन को उसकी ससुराल तुलसीपुर छोड़ने गया था। रात करीब 9.30 बजे घर लौटते समय फूलचंद की एसयूवी का टायर पुरुषोत्तमपुर सुखरामपुरवा गांव के निकट अचानक फट गया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार के बीच टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में बैठे भुजावनडीह निवासी परवेज तथा खदगौरा निवासी पहाड़ी उर्फ सुशील वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को तुलसीपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष तुलसीपुर केपी यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed