फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Suspicion took away the happiness of the family

Gonda News: शक ने छीन ली परिवार की खुशियां

Wed, 01 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Suspicion took away the happiness of the family
विश्नोहरपुर। पत्नी कांति की हत्या के आरोपी राजू पांडेय को पुलिस ने बुधवार को महंगूपुर मोड़ से पकड़ लिया। आरोपी पत्नी का शक करता था। इसी वजह से उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में हत्या आरोपी ने बताया कि वह सूरत में रहता था। ताकि बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उन्हें सफल बना सके। पत्नी कांति घर पर रहकर बच्चों की परवरिश करती थी। बाद में पता चला कि वह बिना बताए घर से घंटों गायब रहती थी। इसी वजह से आरोपी राजू उस पर शक करने लगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पत्नी सूरत भी गई थी। करीब 15 दिन पहले ही राजू पत्नी कांति व बच्चों के साथ सूरत से घर लौटा था। घर आने के बाद भी पत्नी के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस भी दोनों को समझा-बुझा चुकी थी। पत्नी के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया तो हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या आरोपी पति ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे कांति घर लौटी तो दोनों के बीच फिर से नोकझोंक हुई थी। पिटाई के बाद घर से पांच सौ मीटर दूर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले डंडों से मारापीटा। फिर साड़ी से गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया। पुलिस से बचने की कोशिश की थी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी पति राजू पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।


नहीं दिखा हत्यारोपी के चेहरे पर शिकन
पत्नी की हत्या के बाद राजू के चेहरे पर कोई खास शिकन नहीं दिखी। बताया कि उसे लोग तरह-तरह की बातें कहते थे। उसे शक था कि वह कुछ गलत कर रही है जोकि बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। बताया कि पत्नी के कृत्यों से उसे सामाजिक अपमान झेलना पड़ रहा था। ऐसे में दोनों के बीच कलह लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed