फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   suspended the center charges to careless

लापरवाह केंद्र प्रभारियों को करें निलंबित

Sat, 21 Nov 2015 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद में बेहद खराब प्रगति से नाराज जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई डीएम ने कैंप कार्यालय में आयोजित धान क्रय की समीक्षा के दौरान की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तत्काल सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद चालू कर दी जाए तथा इसकी रोजाना रिपोर्ट एडीएम तथा उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों का धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित करें तथा हर हाल में सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रारंभ होने की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डिप्टी आरएमओ ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्रय केंद्र प्रभारी किसानों को धान में नमी की जांच का सैंपल मुख्यालय भेजने एवं वहां से रिपोर्ट आने के बाद धान खरीदने का बहाना बनाकर काश्तकारों को दौड़ा रहे हैं।


इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए हैं कि ऐसे केंद्र प्रभारियों की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं।

ऐसे सभी केंद्र प्रभारियों के खिलाफ निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने एडीएम व डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करें तथा अवकाश के दिन भी क्रय केंद्र शत-प्रतिशत खोले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed