फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Surge in Saryu, water level rises by 151 cm

Gonda News: सरयू में उफान, 151 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर

Tue, 12 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Surge in Saryu, water level rises by 151 cm
गोंडा। सरयू नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को बेताब है। बारिश के चलते बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 151 सेंटीमीटर बढ़ गया है। नदी अब खतरे के निशान से मात्र 12 सेंटीमीटर ही दूर है। इससे बांध के आसपास बसे गांव में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बैराजों से 3.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बारिश का पानी भी जलस्तर में वृद्धि का कारण माना रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग सरयू में उफान से सहमे हैं।
विज्ञापन


बांध के आसपास बसे माझा रायपुर, परसावल, बांसगांव, नएपुरा, बेहटा, पारा, नकहरा, चंदापुर किटौली गांव से बाढ़ का पानी निकल चुका है। मगर एक बार फिर लोग अपने घर से निकलकर सुरक्षित स्थान या बांध की तरफ पलायन करने लगे हैं। हालांकि पानी का फैलाव अभी मैदानी इलाकों में हो रहा है। मगर आने वाले समय में गांव में बाढ़ का पानी खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई रवि वर्मा ने बताया कि सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 25 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। यह बरसात का पानी है। बांध को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

सरयू का जलस्तर सोमवार देर रात से बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। दत्तनगर में सरयू का उफान देख लोग घबराने लगे हैं। उन्हें एक बार फिर पलायन का डर सता रहा है। ढेमवा पुल के पास पानी घटने से प्रशासन की ढील पर नाव व स्टीमर का संचालन शुरू हो गया था। पानी बढ़ने से यहां फिर आवागमन पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed