फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Support of Ram temple and terrorism to achieve Mission 2022

रामलला, राम मंदिर व आतंकवाद के सहारे साध गए मिशन 2022

Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Support of Ram temple and terrorism to achieve Mission 2022
गोंडा के टामसन इंटर कालेज में विकलांगो को ट्राई साइकिल वितरित करते मुख्यमंत्री। - फोटो : GONDA
गोंडा। सीएम योगी ने बुधवार को जिले को 1132 करोड़ की लागत की योजनाओं की सौगात देने के साथ ही मिशन 2022 साधने के लिए किसानों के साथ रामलला, राम मंदिर का जिक्र करते हुए आतंकवाद पर भी सीधा प्रहार किया।
विज्ञापन

इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने मौजूद जनसमुदाय से हाथ उठवाकर अपने सवालों के जवाब भी पूछे। किसानों के साथ ही कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखकर सीएम योगी के चेहरे पर संतोष साफ झलकता दिखा।
विज्ञापन

सीएम ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा कि गोंडा में बन रहा राजकीय मेडिकल कॉलेज 2023 तक तैयार हो जाएगा। इससे गोंडा व आसपास के बच्चों को अब मेडिकल की पढ़ाई के लिए दूर दराज के शहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसके साथ ही गोंडा में एक पशु चिकित्सालय, मनकापुर के सिसवा एवं बभजोज में आईटीआई, 200 पुलिसकर्मियों के लिए बैरक की सौगात भी दी। इस दौरान विपक्षी दलों पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि साढ़े चार साल पहले योजनाएं सिर्फ धन की बंदरबांट को ही आती थी। सड़कें इतनी खराब थी कि गोंडा से देवीपाटन की दूरी तय करने में साढ़े तीन घंटे लग जाते थे। अब पलक झपकते ही देवीपाटन पहुंचा जा सकता है।
सीएम योगी ने कार्यक्रम में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर रामलला, राममंदिर व कश्मीर के आतंकवाद के सहारे मिशन 2022 साधने की कोशिश भी की। योगी ने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि धारा 370 हटने के बाद से अब कश्मीर में दंगा, अराजकता व पत्थरबाजी की घटनाएं बंद हुई की नही। हुजूम ने योगी के सवाल का दोनों हाथ उठाकर हुंकार भरते हुए जोश के साथ बंद हुई बोलकर दिया।
कैसरगंज सांसद ने बृजभूषण शरण सिंह ने भी मंच से जोशीले अंदाज में विरोधियों पर निशाना साधा। कहा कि 2014 से पहले विराधियों के मंच सजते थे और मौलाना व्यापार करते थे, जो आज बेेरोजगार हो गए हैं। सपा का नाम लिए बगैर कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने व अपशब्द कहने वाले भी अब राम की शरण में हैं, यही परिवर्तन है।
प्रभारी मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने सीएम की सभा में कहा कि पिछली सरकारें चीनी मिलों को बंद कर रही थी मगर योगी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए चीनी मिलों को बढ़ावा दिया है। इसके तहत ही अगले पिराई सत्र तक जिले में एक और चीनी मिल स्थापित हो जाएगी। इसके लिए बलरामपुर चीनी मिल प्रबंधन ने नवाबगंज में जमीन की खरीद भी पूरी कर ली है।

सीएम की सभा में माइक संभालने के बाद मंच पर बैठे लोगों का अभिवादन करते समय कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपनी ही सरकार के प्रभारी मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह का नाम भूल गए। सांसद ने दो बार सिद्घनाथ सिंह, सिद्घनाथ सिंह दोहराया तो मंच व सभा में मौजूद लोगों की नजर सांसद की ओर टिक गई। इसे लेकर लोग चर्चा करने लगे कि लो सांसद कैसरगंज अपनी ही सरकार और जनपद के प्रभारी मंत्री का नाम ही भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed