{"_id":"6096c3d68ebc3edca51c547d","slug":"superintendent-withheld-adverse-entry-salary-of-30-personnel-stopped-gonda-news-lko57735090","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक वजीरंगज को प्रतिकूल प्रविष्टि, 30 कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक वजीरंगज को प्रतिकूल प्रविष्टि, 30 कर्मियों का रोका वेतन
विज्ञापन
गोंडा। औचक निरीक्षण पर सीएचसी काजीदेवर व वजीरगंज पहुंचे डीएम मार्कंडेय शाही को अधिकांश कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस दौरान सीएचसी परिसर में फैली गंदगी व अन्य अव्यवस्था को देख कर भड़के डीएम ने एक अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही तीस कर्मियों का वेतन रोकने की कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
औचक निरीक्षण पर निकले डीएम शनिवार को सबसे पहले सीएचसी काजीदेवर पहुंचे। वहां पर डीएम को परिसर में गन्दगी, झाड़ियां, वाटर कूलर गन्दा, कुर्सियां व शीशे टूटे हुए मिले। जिसपर डीएम ने मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी काजीदेवर डॉ. एसएन सिंह को कड़ी फटकार लगाई।
इसके बाद उन्होंने हाजिरी रजिस्टर को जांचा तो बीएचडब्ल्यू शुभम मिश्रा, एनएमए अनिल कुमार गुप्ता गैर हाजिर मिले। एलटी नेहा अहसन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
इसी प्रकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मियों की उपस्थिति चेक करने पर एमओ शत्रुहन तिवारी स्वयं गैरहाजिर मिले तथा डॉ. कविता मिश्रा, रेहाना खातून, डॉ. अमरनाथ गुप्ता, विवेक सिंह, प्रिया मिश्रा व विनोद कुमार वर्मा एसएन, पीयूष कुमार एसएम भी आरआरटी ड्यूटी पर नहीं मिले।
सीएचसी अधीक्षक ने डीएम को बताया कि टीम फील्ड में गई हुई है तो डीएम ने सीएचसी प्रभारी से वीडियो कॉल से बात कराने तथा फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने को कहा। सीएचसी प्रभारी वीडियों कॉल से न तो बात करा सके और न ही फोटो ही उपलब्ध करा सके।
इससे नाराज डीएम ने चिकित्सा अधीक्षक काजीदेवर डॉ. एसएन सिंह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा आरआरटी ड्यूटी नही कर रहे सभी कर्मियों का वेतन रोकते हुए दो दिन में लिखित जवाब न देने पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश सीएमओ को दिया है।
सीएचसी काजीदेवर का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने काजीदेवर सीएचसी के बगल ही संचालित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां ताला लटकता हुआ मिला। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से मामले में जवाब मांगा है।
इसके बाद डीएम ने सीएचसी वजीरगंज का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर ज्यादातर कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएचसी वजीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला, एनएमए श्याम लाल, ऑपरेटर जय हिन्द प्रकाश मौर्य, कर्मचारी वेद प्रकाश भारती तीन दिन से गैर हाजिर बताए गए।
अन्य स्टाफ भी मौके पर मौजूद नहीं मिला। नाराज डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी वजीरंगज डॉ. आशुतोष शुक्ला को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, तीन वेतन वृद्धि रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही गैर हाजिर सभी 18 कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अन्दर लिखित जवाब उपलब्ध कराने के आदेश सीएमओ को दिया है।