फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Success achieved in the SI recruitment exam

Gonda News: एसआई भर्ती परीक्षा में मिली कामयाबी

Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Success achieved in the SI recruitment exam
नवाबगंज/पसका। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले से जुड़े तीन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें नवाबगंज थाने में तैनात महिला आरक्षी रिया कुमारी तथा परसपुर क्षेत्र के कांस्टेबल नवनीत सिंह का चयन एसआई पद पर हुआ है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने में तैनात महिला आरक्षी रिया कुमारी ने पहली ही तैनाती के दौरान नौकरी के साथ तैयारी करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के रामनगर चंदन चौकी क्षेत्र की रहने वाली रिया वर्ष 2025 बैच में आरक्षी के पद पर चयनित हुई थीं। प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली तैनाती नवाबगंज थाने में हुई। उन्होंने बताया कि बचपन से ही पुलिस सेवा के माध्यम से देश सेवा का सपना था, जिसे कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर पूरा किया। थानाध्यक्ष अभय सिंह सहित थाने के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उधर, परसपुर क्षेत्र के शिवगढ़ ग्राम पंचायत के रायपुर निवासी नवनीत सिंह ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। वर्तमान में वह देवरिया जिले के बरहज थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सामान्य वर्ग में 852वीं रैंक प्राप्त की है। नवनीत ने बताया कि नौकरी के साथ नियमित अध्ययन और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की। उनके पिता शिव सिंह कंपोजिट विद्यालय रायपुर डीहा में शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौड़िया थाने के उपनिरीक्षक का पीजीटी गणित में चयन
रुपईडीह। कौड़िया थाने में तैनात उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन की पीजीटी परीक्षा में गणित प्रवक्ता पद पर चयन हुआ है। उनकी उपलब्धि पर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

आजमगढ़ निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि वर्ष 2003 में वह सेना के पैराशूट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। 17 वर्ष की सेवा के दौरान उन्होंने स्नातक, परास्नातक और बीएड की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2023 में उपनिरीक्षक के पद पर उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ और वर्तमान में कौड़िया थाने में तैनात हैं। उनकी सफलता पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शेषनाथ पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, दीवान उमेश यादव सहित थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed