फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students were asked to identify acidic and alkaline radicals

Gonda News: परीक्षार्थियों से कराई अम्लीय व क्षारीय मूलक की पहचान

Sun, 09 Feb 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students were asked to identify acidic and alkaline radicals
गोंडा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत विद्यालयों में रविवार से इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई। एक निजी कॉलेज में छात्रों से प्रयोगात्मक परीक्षा में अम्लीय व क्षारीय मूलक की पहचान जैसे सवाल पूछे गए.. पहले दिन कुल 40 विद्यालयों में अलग-अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षकों ने बच्चों से प्रयोग के साथ ही उनकी विषय पकड़ पर भी सवाल-जवाब किए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि रविवार से जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन जीजीआईसी, मंगुरा बाजार के दयानंद शिक्षा संस्थान के अलावा जननायक इंटर कॉलेज गोंडा, राजकीय इंटर कॉलेज ताला ग्रंट और कृषक बालिका इंटर कॉलेज इटियाथोक समेत कुल 40 कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। नौ से 16 फरवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। परीक्षा की सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी रखी जा रही है। डीआईओएस कार्यालय में जिले के परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सोमवार को भी विद्यालय अपने सुविधानुसार परीक्षकों से समन्वय स्थापित कर प्रयोगात्मक परीक्षा करा सकेंगे। जिले में कुल मिलाकर 343 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछे गए बेसिक सवाल
शिक्षकों ने बताया कि पहले दिन प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षार्थियों से बेसिक सवाल पूछे गए। रसासन विभाग के शिक्षक ने बताया कि रसायन विभाग प्रयोगशाला में तीन प्रयोग कराए गए। पहला अकार्बनिक मिश्रण में अम्लीय व क्षारीय मिश्रण की पहचान के साथ ही दिए गए कार्बनिक यौगिक में क्रियात्मक समूह की पहचान करना जैसे प्रयोग कराए गए। इसके साथ ही मौखिक प्रश्न भी पूछे गए। जैसे एसीटोन का सूत्र क्या है? नाॅर्मलता व मोलरता क्या है? ईथर, अल्कोहल आदि की भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed