{"_id":"c088bc09748098e2dadf4e546a185d71","slug":"students-teach-the-rules-of-flag-etiquette-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को सिखाए ध्वज शिष्टाचार के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को सिखाए ध्वज शिष्टाचार के नियम
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में सोमवार को भारत स्काउट गाइड का प्रवेश प्रवीण निपुण जांच शिविर शुरू हुआ। इसमें छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार सहित विभिन्न गुर सिखाए गए।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड देवीपाटन मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में पांच टोलियां बनाई गईं।
टोली नायक वैशाली पांडेय, सौम्या, प्रियांजली, आरती मौर्या, अर्चना मौर्या की अगुवाई में बनी टोलियों की शहरबानो, दीपिका, कीर्ति राना, कोमल, सोनाली, शालिनी, तस्लीम बानो आदि छात्राओं ने ध्वज शिष्टाचार, शिविर निर्माण में प्रवीणता दिखाई।
रंजना बंधू, डॉ. नीलम छावड़ा, किरन पांडेय, ललिता श्रीवास्तव, सैफाली पांडेय ने शिविर का निरीक्षण कर छात्राओं की खामियां बताईं और सुधारने के टिप्स दिए।
श्रावस्ती के ट्रेनिंग काउंसलर रामकुमार तिवारी, बहराइच के जिला संगठन कमिश्नर मोहन कुमार गुप्त, प्रदीप विश्वकर्मा, अरमान अली ने भी विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की सारी जिम्मेदारी सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली की रेंजर लीडर शिवानी चतुर्वेदी ने निभाई। पूर्वोत्तर रेलवे के जिला संगठन कमिश्नर जाहिद अली ने भी शिविर का निरीक्षण किया।