फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students showed their skills in art festival

Gonda News: कला उत्सव में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Fri, 29 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Students showed their skills in art festival
जकीय बालिका इंटर कॉलेज में कला उत्सव में सम्मानित छात्राएं। -स्रोत: विद्यालय
गोंडा। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। संगीत गायन सहित 12 विधाओं में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कला उत्सव का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। नोडल अधिकारी अर्चना चौरसिया ने कहा कि इससे प्रतिभाओं का विकास होता है। समूह गान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सृष्टि गुप्ता, खुशी, सोनम व अनामिका को पहला, राजकीय हाईस्कूल गिलौली की लक्ष्मी व नैना को दूसरा तथा राजकीय इंटर कॉलेज करनीपुर की वैष्णवी व सलोनी को तीसरा स्थान मिला। वादन में जीआईसी के उमापति मिश्र को पहला स्थान प्राप्त हुआ। एकल नृत्य में राजकीय हाईस्कूल गिलौली की कविता सोनी को प्रथम, जीजीआईसी की सलोनी वर्मा को द्वितीय स्थान मिला। समूह नृत्य व लघु नाटक में भी जीजीआईसी ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। नीतू खत्री, गीता त्रिपाठी व श्वेता भदौरिया के निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की। प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। जिला समन्वयक उत्तम कुमार मल्ल, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी सुदीप पांडेय मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed