फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students of the district will participate in state level competition

Gonda News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के विद्यार्थी

Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students of the district will participate in state level competition
गोंडा। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को युवा में ही समाज व राष्ट्र में परिवर्तन लाने की शक्ति है विषयक जिलास्तरीय महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका व राजकीय इंटर कॉलेज के दो-दो विद्यार्थियों को फाइनल चयन किया गया है। वे मेरठ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


जीआईसी प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में बोलते हुए जीजीआईसी की छात्रा प्राची चौहान व विपक्ष में शिंका सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, जीआईसी के छात्र हिमांशु पांडेय को पक्ष व रजनीश शुक्ला को विपक्ष में बोलने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चयन किया गया है। बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता के फाइनल में कुल चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है, ये सभी चार दिसंबर को मेरठ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस दौरान अभिजीत सिंह, सुरेश कुमार सिंह, गंगा प्रसाद द्विवेदी, श्रीमन्ननारायण दूबे, शालिनी सिंह, सबीहा खानम और राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed