फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students of PM Shri schools showed their strength, Jhanjhri won

Gonda News: पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों ने दिखाया दम, झंझरी ने मारी बाजी

Mon, 17 Mar 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Students of PM Shri schools showed their strength, Jhanjhri won
पीएसी मैदान में लंबीकूद में प्रतिभाग करते कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज के आयुष राजपूत। -संवाद - फोटो : संवाद
गोंडा। जिले के पीएसी ग्राउंड में सोमवार को आयोजित पीएमश्री विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बच्चों में खासा जोश नजर आया। प्रतियोगिता में झंझरी ब्लॉक के बच्चों ने जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर मान बढ़ाया। जबकि पड़रीकृपाल के बच्चों ने दूसरे व मनकापुर के बच्चों ने तीसरे स्थान पर परचम लहराया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) हरिगोविंद यादव ने बताया कि पीएसी ग्राउंड में सोमवार को जिले के सभी 16 ब्लॉकों के कुल 347 बच्चों ने वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान 180 बच्चों ने 100, 200 मीटर दौड़ के साथ ही ऊंची कूद, शाॅटपुट, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम बोर्ड, कबड्डी, खो-खो, योगा, वाॅलीबाॅल और रिले रेस समेत के साथ ही अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें झंझरी ब्लॉक के बच्चे 74 अंक के साथ अव्वल रहे। इसके साथ ही पड़री कृपाल के बच्चों ने 61 अंक के साथ द्वितीय व मनकापुर के बच्चों ने 47 अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग खेलों में निपुण 43 शिक्षकों ने बतौर निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बीएसए अतुल तिवारी की अगुवाई में प्रतियोगिता से पूर्व बच्चों को स्वास्थ्य खेल प्रतियोगिता को लेकर शपथ दिलाई गई। खेल का आयोजन बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में किया गया। वहीं, बीईओ राम खेलावन सिंह ने प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान बीईओ कोमल यादव, डॉ. समय प्रसाद पाठक, नूतन जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह,एआरपी राखा राम गुप्ता, मो. अनीस, राधेरमन यादव, देवीनंदन शुक्ल, प्रशांत शर्मा, हृदयेश आर्य, संदीप शुक्ल व कुलदीप पाठक आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
आकांक्षी समेत कई ब्लॉकों का बुरा हाल
प्रतियोगिता में झंझरी, पड़री व मनकापुर ब्लॉकों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन का जिला स्तर पर लोहा मनवाया। वहीं, आकांक्षी ब्लॉक रुपईडीह, बभनजोत के साथ ही वजीरगंज, नगर क्षेत्र, मुजेहना और करनैलगंज नगर ने निराश किया। यहां बच्चों ने प्रतिभाग नहीं किया या फिर बच्चों को ठीक से तैयारी नहीं कराई गई। जिला समन्वयक ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले श्याम कुमार, आयुष, आंशू पाल, श्याम, कीर्तिवर्धन, जगदीश चौहान, सुजीत, दुर्गा प्रसाद, विकास कुमार, साहबे आलम, अभय, आकाश, शिवा, अयान, महेश यादव, राम बाबू मौर्य, अमर, सुनील, सुमित साहू, अभिनव सोनी, राज, अमरेंद्र तिवारी, अंशू वर्मा, सोनी, मुस्कान, अंशिका, वैष्णवी मौर्य, रोली, चांद बानो आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed