फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students gave message of safety and protection through model

Gonda News: विद्यार्थियों ने मॉडल से दिया सुरक्षा व संरक्षण का संदेश

Mon, 30 Dec 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students gave message of safety and protection through model
उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर में छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अति​थि। - संवाद
धानेपुर (गोंडा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर के विद्यार्थियों ने सोमवार को अगस्त्या फाउंडेशन के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के माॅडल की सराहना हुई। प्रदर्शनी में अवधेश यादव व मनीष यादव प्रथम रहे। साक्षी शर्मा, कोमल तिवारी को द्वितीय स्थान तथा आयुष शर्मा व वैभव लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट वर्किंग वाटर, बैलेंस डाइट, सेव वाटर, डेंसिटी, प्रेशर मॉडल, वाटर हीटर, सूक्ष्मदर्शी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाइट, हाइड्रोलिक लिफ्ट, इलेक्ट्रिक बजर, पवन चक्की सहित 14 मॉडल बच्चों ने प्रस्तुत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी व बृजभूषण वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों के माॅडल को सराहा। वहीं प्रदर्शनी में बेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट वर्किंग वाटर को प्रथम, बैलेंस डाइट को द्वितीय तथा सेव वाटर प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान मिला। इसके साथ ही एक छात्र ने वायु मंडलीय दाब के उदाहरण के लिए पानी भरे एक गिलास का मुंह चलनी से बंद कर उल्टा कर दिया, लेकिन पानी नहीं गिरा। जिसे देख लोग आश्चर्य चकित रह गए और इस प्रोजेक्ट को खूब सराहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद वर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक राकेश कुमार यादव, सेवानिवृत शिक्षक वीरेंद्र यादव, बेबी सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed