फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student's dead body found in pond, fear of murder

तालाब में उतराता मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

Fri, 09 Aug 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Student's dead body found in pond, fear of murder
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। मरगूबपुर गांव के रहने वाले एक छात्र का शव उसके गांव के समीप एक तालाब में गुरूवार की देर रात उतराता मिला है। वह दोपहर बाद अपने घर से मेटिया सम्मय स्थान जाने के लिए निकला था। मगर देर रात वापस घर नहीं लौटा। परिवार वालों की तलाश में देर रात उसका शव तालाब में मिला। परिवार वालों ने बालक के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के मरगूबपुर गांव के रहने वाले रमेश ने बताया कि उसका बेटा शिवम (12) इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में 5वीं का छात्र था। रमेश के मुताबिक गुरुवार की सुबह वह विद्यालय गया था। दोपहर दो बजे लौटा था। इसके एक घंटे बाद तीन बजे गांव में स्थित मेटिया सम्मय माता के स्थान पर गया था। मगर देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। देर रात उसका शव गांव के समीप एक तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन

रमेश में ने बताया कि शव को तालाब से निकाला गया तो उसके सिर के पिछले हिस्से में, पीठ व गले पर चोट के निशान थे। रमेश ने बेटे की हत्या कर शव को तालाब में फेंक देने की आशंका जताई है। रमेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज अरुण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमेश के आशंका की पुष्टि होती है तो रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed