फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,email,college

डिजिटल लिटरेसी के लिए हर छात्र का बनेगा ई- मेल

Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
student,email,college
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा विभाग अब डिजिटल साक्षरता के लिए हर छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाएगा। इसके लिए जिले में एक विशेष अभियान चलाकर कक्षा नौ से इंटर तक के करीब दो लाख छात्रों की ई- मेल आईडी बनवायी जाएगी। साथ ही जिले में संचालित सभी 483 इंटर कालेजों को 15 मई तक अपनी वेबसाइट बना कर क्रियाशील करना भी जरूरी होगा ताकि विद्यार्थियों को इसके माध्यम से कॉलेज स्तर से जुड़ी हर जानकारी से अपडेट हो कर इसे सांझा कर सके।
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी कालेजों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि 15 मई तक सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के साथ ही स्कूल की वेबसाइट और सभी शिक्षकों की ई-मेल आईडी को भी तैयार कर अपडेट बनवाया जाए। बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य गर्मी की छुट्टियों से पहले ही पूरा कराना होगा। यह अभियान 100 दिन की कार्ययोजना में प्राथमिकता पर है। शासन स्तर से भी इसकी नियमित निगरानी की जा रही है। शासन ने 15 मई तक हर हाल में ई-मेल आईडी बनवाने के साथ ही इससे जुड़ी सभी सूचनाओं की 18 मई तक प्रोफॉर्मा बेस रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

जून में परिणाम, नया सत्र जुलाई से
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही माध्यमिक स्कूलों में नए सत्र की तैयारियां तेजी पकड़ेगी। विभागीय अफसरों की मानें तो जून में परीक्षा का परिणाम आने के बाद जुलाई से ही नवीन सत्र संचालित हो सकेगा। बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद अब नवीन शैक्षिक कलेंडर के आधार ही स्कूलों में पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed