{"_id":"690794e6cf5caea30c0489f1","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-dcm-gonda-news-c-100-1-slko1028-146469-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डीसीएम से कुचलकर छात्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डीसीएम से कुचलकर छात्र की जान गई
Sun, 02 Nov 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज। करूआ के मजरा गोनई गोसाई पुरवा निवासी रामसुरेश गोस्वामी के पुत्र करन गोस्वामी (14) की रविवार शाम बाबागंज चौराहे के पास डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामसुरेश गोस्वामी ने बताया कि बेटा करन बाबागंज के पास स्थित निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। रविवार शाम को साइकिल से सब्जी लेने बाबागंज चौराहे पर गया था। वहां से लौटते समय वह गांव के पास सड़क पार कर रहा था। वाहन आते देख वह सड़क के किनारे खड़ा हो गया। तभी परसपुर की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आकर कुचलने से करन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े तो चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। करन की मां सुनीता की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।