फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,counceling,carrier

छात्राओं ने परीक्षा में अच्छे अंक लाने के गुर सीखे

Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
student,counceling,carrier
फोटो-16 गोंडा के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम - फोटो : GONDA
गोंडा। छात्राओं के लिए परास्नातक स्तर पर शिक्षाशास्त्र, गृहविज्ञान, समाजशास्त्र एवं अंग्रेजी विषय उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन विषयों पर अच्छी पकड़ होने पर प्रतियोगी परीक्षाओं मे अच्छे अंक अर्जित किए जा सकते हैं। स्नातक परीक्षा पास करने वाली सभी छात्राओं को अपने पसंद के क्षेत्र में जाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाना चाहिए। यह बातें शहर के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय के बीए अंतिम वर्ष की छात्राओं के काउंसलिंग के दौरान बताई गई।
विज्ञापन

कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने किया। छात्राओं के आगे पढ़ाई के लिए विषयों का चयन व प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक अर्जित करने के गुर कैरियर काउंसलर अर्जुन चौबे ने सिखाई। डॉ. आरती श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में परास्नतक कोर्स करने वाली समस्त छात्राओं को प्रतियोगी तथा अन्य रोजगारपरक परीक्षाओं के तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. आशू त्रिपाठी, सुवेन्दु वर्मा, कंचन पांडेय, सुनीता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed