फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strict action should be taken against those who tamper with the tricolor

Gonda News: तिरंगे से छेड़छाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

Sun, 07 Sep 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those who tamper with the tricolor
मसकनवा। बारावफात पर बाजार में निकाले गए जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से मिलते-जुलते झंडे पर आपत्तिजनक लिखावट और प्रतीक अंकित कर उसे फहराने की घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन




रविवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख सुरेश सोनी के नेतृत्व में लोगों ने छपिया इंस्पेक्टर राम समुझ प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि बीते पांच सितंबर को निकाले गए जुलूस में कुछ लोगों ने तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह तलवार लगाकर तथा उस पर अरबी भाषा में नारे लिखवाकर लहराया। ये राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। सुरेश सोनी ने कहा कि तिरंगे के साथ छेड़छाड़ में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी नाराजगी है।
विज्ञापन

ज्ञापन पर राजन गुप्ता, दिलीप सोनी, रौनक कौशल, बिहारी लाल, गोल्डन गुप्ता, प्रिंस सोनी, आलोक, रवींद्र कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह संवेदनशील मामला है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed