फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strict action should be taken against terrorists

Gonda News: आतंकियों पर हो कठोर कार्रवाई

Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against terrorists
करनैलगंज के बाबा बरखंडीनाथ मंदिर में आतंकी हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देते। स्रोत: संगठन
करनैलगंज (गोंडा)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हर तरफ गुस्सा और उबाल है। नमो नमो क्रांति संगठन ने बाबा बरखंडी नाथ महादेव मंदिर परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मंदिर परिसर में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष और बरखंडी नाथ मंदिर के महंत, सुनील पुरी महाराज ने कहा कि आतंकवाद का यह कृत्य देशवासियों के हृदय को झकझोरने वाला है। अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध आवश्यक हो गया है। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर आतंकवाद फैलाना मानवता के खिलाफ अपराध है। देश को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए और आतंकियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। श्रद्धांजलि सभा में अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला प्रभारी विजय भारती, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश शुक्ला, दिवाकर पांडेय, सनी सिंह, देवकीनंदन तिवारी, मोहित मिश्रा, प्रवेश गुप्ता, राजवीर गोस्वामी, पिंकू पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed