फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stopped six teachers salaries

छह शिक्षकों का रोका वेतन

Fri, 13 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 13 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stopped six teachers salaries
एमडीयू में मंगलवार को हुई शिक्षकों की बैठक - फोटो : amar ujala
स्कूल से बिना सूचना के नदारद छह शिक्षकों के वेतन व दो शिक्षामित्रों के मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिए गए हैं। खामियां मिलने पर आठ स्कूलों के हेडमास्टरों को कड़ी चेतावनी देकर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। 
विज्ञापन


बीएसए अरुण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के बीईओ राम जनक वर्मा के साथ 11 मई कोे 11 बजे तक 20 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय टेढ़वा में बिना सूचना के गायब शिक्षामित्र किरन शुक्ला, दो दिनों से लापता प्राथमिक विद्यालय लालपुर फगुइया के हेडमास्टर सौरभ शुक्ला व शिक्षक कृष्ण कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा पतझी के शिक्षक सत्य प्रकाश व विजय पाल, प्राथमिक विद्यालय शिवानगर के शिक्षक अरविन्द कुमार, प्राथमिक विद्यालय गंगापुर की शिक्षामित्र गुड़िया सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय जमुनी के शिक्षक राकेश यादव का वेतन व मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन


स्कूलों में खामियां मिलने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय टेढ़वा के इंचार्ज हेडमास्टर नीरज द्विवेदी व शिक्षक बनमाली, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा पतझी के हेडमास्टर श्याम नरायन, प्राथमिक विद्यालय शेखा, गोड़वा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोड़वा, प्राथमिक विद्यालय बनकसिया व प्राथमिक विद्यालय शिवनागर के हेडमास्टरों को कड़ी चेतावनी दी गई और स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed