फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   stopped salary to 17 employees

17 कर्मचारियों का रोका वेतन

Wed, 06 Jan 2016 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज की ही तरह बुधवार को सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा को बेलसर में आठ तो तरबगंज से नौ स्वास्थ्य कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसे लेकर सीएमओ ने अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोककर सभी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


11 जनवरी को मुख्य सचिव जिले के दौरे पर आ रहे हैं। जबकि 12 व 13 जनवरी को प्रदेश से आने वाली स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम जिले में संचालित सरकारी अस्पतालों का दौरा कर यहां मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल करने आ रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य कर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को करनैलगंज की छापेमारी में गायब मिले 18 स्वास्थ्य कर्मियों की ही तरह जब बुधवार को सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा सीएचसी बेलसर पहुंचे तो वहां उन्हें संविदा पर तैनात डॉक्टरों सहित कुल आठ कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमोवेश यही स्थित सीएचसी तरबगंज की भी रही। जहां ड्यूटी से नौ कर्मचारी सीएमओ को निरीक्षण के दौरान नदारद मिले।

सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि संविदा पर तैनात डॉक्टरों के साथ ही अन्य चिकित्सीय कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, जिसके लिए अब ऐसे डॉक्टर व कर्मचारी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


फिलहाल तो उन्होंने निरीक्षण में नदारद मिलने वाले डॉक्टरों समेत चिकित्सीय स्टाफ का वेतन रोककर सभी से जवाब मांगा है। लेकिन इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए आगे शासन को पत्र जरूर लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed