फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stirred after getting first corona patient in district

जिले में कोरोना का पहला मरीज मिलने से हड़कंप

Fri, 17 Apr 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Stirred after getting first corona patient in district
Stirred after getting first corona patient in district - फोटो : GONDA
रूपईडीह-गोंडा। अभी कोरोना से अछूता रहा गोंडा जिला भी कोरोना पॉजिटिव की लिस्ट में शामिल हो गया है। गुरुवार देर रात 15 अप्रैल को भेजे सैंपल की रिपोर्ट आई। जिसमें जिले के कौड़िया क्षेत्र के एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक कौड़िया थाना क्षेत्र के बिछुड़ी गांव निवासी बताया जा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक 25 वर्षीय इस युवक ने 15 अप्रैल को दिल्ली से स्वयं आकर जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग कराई थी। युवक का सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन का निर्देश देकर भेज दिया गया। गुरुवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन के होश उड़ गये।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवक को गांव से लाकर सीएचसी पंडरी कृपाल के कोविड लेवल-1 अस्पताल में आइसोलेशन के लिये भेजा गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने इसकी पुष्टि की है। गांव को एक किमी. के दायरे में सील कर दिया गया है और हॉटस्पाट के रूप में चिह्नित किया गया है। वहां सभी का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रशासन उसके संपर्क में आने वालों को ट्रैस करने में जुट गया है।
विज्ञापन

21 हजार रुपये पर वाहन बुक कराकर आए थे तीन लोग
गांव वालों ने बताया कि बीते 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिला युवक व गांव के एक अन्य युवक दंपती के साथ एक चौपहिया वाहन बुक कराकर आए थे। दिल्ली से आए इन तीन को मिलाकर 21 लोगों को जिले में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी की बताई जा रही गाड़ी
बताया गया कि जिस वाहन से चार लोग आए थे वह दिल्ली पुलिस में तैनात किसी दरोगा का है। एसपी आरके नैयर ने वाहन चालक का नंबर ट्रैस कर उसे दिल्ली में ही पकड़वा दिया है। एसपी ने यह भी कहा कि पता किया जा रहा है कि चालक ने अब तक कितने लोगों को लाने ले जाने का काम किया है। सैंपलिंग के दौरान मौजूद स्टाफ को क्वारंटीन के आदेश दिये गये।

15 अप्रैल को दिल्ली से आया युवक कुछ लोगों के साथ जिला अस्पताल आया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी के सैंपल जांच के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गये थे। रिपोर्ट में एक युवक की रिपोर्ट कोविड-19 की पॉजिटिव मिली है। जिले का यह पहला मामला सामने आया है। टीम को भेजकर उसे कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही उसके संपर्क में आये लोगों को संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है।
-डॉ. नितिन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed