फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Staging of the divine play depicting the marriage of Shiva and Parvati and the birth of Ganesha

Gonda News: शिव-पार्वती विवाह व गणेश जन्म की लीला का मंचन

Fri, 02 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Staging of the divine play depicting the marriage of Shiva and Parvati and the birth of Ganesha
करनैलगंज में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार व परसपुर में निकाली गई झांकी। - संवाद
करनैलगंज। नगर के गुड़ाही बाजार स्थित रामलीला भवन में बृहस्पतिवार रात शिव-पार्वती विवाह और गणेश जन्म की लीला का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने संवाद व अभिनय से कथा को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

लीला की शुरुआत राजा दक्ष के प्रसंग से हुई। यज्ञ में शिव का सम्मान न होने पर सती ने योगाग्नि में प्राण त्याग दिए। इसके बाद उन्होंने राजा हिमाचल के घर में पार्वती के रूप में जन्म लिया और शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। देवताओं के आग्रह पर शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग मंचित हुआ। शिव की बरात हिम नगरी पहुंचने पर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन

ताड़कासुर वध और गणेश जन्म की लीला ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। पार्वती द्वारा बनाए बालक का मस्तक विच्छेद और हाथी का शीश लगाए जाने का प्रसंग बेहद प्रभावशाली रहा। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मोहित पांडेय, विश्वनाथ शाह, अंकित जायसवाल, कामतानाथ वर्मा, मनीष भट्ट, आदर्श मिश्र, पीयूष शुक्ल, चंद्र कुमार शुक्ल, आलोक वैश्य, रितेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में निकाली गई रावण राज्य की झांकी
परसपुर। रामलीला समिति की ओर से शुक्रवार को कस्बे में रावण राज्य की झांकी निकाली गई। लीला संचालक रामसुंदर पांडेय के नेतृत्व में दूतों ने डुग्गी-मुनादी से रावण का फरमान सुनाया। इसमें कई विषयों पर जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की गई। संरक्षक वासुदेव सिंह व अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने बताया कि दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मौके पर राधेश्याम सोनी, राजू गुप्त, कृष्णकुमार सैनी, सुभाष तिवारी, दिनेश कौशल आदि मौजूद रहे। (संवाद)

करनैलगंज में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार व परसपुर में निकाली गई झांकी। - संवाद

करनैलगंज में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार व परसपुर में निकाली गई झांकी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed