फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Spaiyon removed the bicycle trip

सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

Sun, 09 Aug 2015 11:35 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
कन्या विद्याधन, मेधावियों को मुफ्त लैपटॉप, अस्पतालों में मुफ्त दवाएं, जांच व इलाज, निशुल्क सिंचाई एवं समाजवादी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर प्रदेश सरकार ने आम लोगों के साथ चलने का काम किया है। गांवों का सर्वांगीण विकास ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


ये बातें रविवार को समाजवादी साइकिल यात्रा का नेतृत्व करते हुए सपा विधायक जगराम पासवान ने फुलवरिया बाईपास पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल तथा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कार्यकर्ताओं को आम जनमानस में सरकार की नीतियां पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा  भगवतीगंज, धर्मपुर, जोकहिया, गणेशपुर, कलवारी, रेहरवा, खगईजोत, रामपुर,  अजबनगर फरेंदा तथा फुलवरिया होते हुए शेखा पचीथे में समाप्त हुई। यात्रा के  दौरान काजी नूरुल हुदा, नफीस मेकरानी, साधू पासवान, विजय, जय मंगल यादव आदि ने लोगों को प्रदेश  सरकार की नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादुल्लाहनगर से सपा साइकिल यात्रा  की शुरुआत करते हुए उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने कहा कि समाजवादी  पेंशन योजना तथा लोहिया आवास देकर प्रदेश सरकार ने गरीबों का सपना पूरा  किया है।


साइकिल यात्रा अहिरौली, परसिया, अचलपुर, घासी पोखरा, दतलूपुर आदि  गांवों से होते हुए सराय खास बाजार में समाप्त हुई। सराय खास स्थित  विद्यालय में जनसभा कर विधायक ने लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत  कराया। इस दौरान डिप्टी सिंह, सीबी सिंह, अय्यूब रायनी, जावेद खां,  मैनुद्दीन चौधरी व शब्बू खां समेत तमाम सपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed