{"_id":"6813b9c709b3208f4c0ddc27","slug":"sp-workers-staged-a-sit-in-protest-against-the-karni-sena-gonda-news-c-100-1-slko1026-136909-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करणी सेना के खिलाफ सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करणी सेना के खिलाफ सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन
Thu, 01 May 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 01 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गुरुनानक चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करते सपाई। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर गत दिनों हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा। जिसमें करणी सेना पर प्रतिबंध लगाने और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एनएसजी की सुरक्षा देने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही सपाइयों का जमावड़ा पार्टी कार्यालय में होने लगा। इसके बाद कार्यालय से गुरुनानक चौराहे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनके आवास पर हमला भी किया गया है l 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर हमला किया गया। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन तथा सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अराजक तत्वों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इन घटनाओं से सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है।
जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, नंदिता शुक्ला, सूरज सिंह, संजय सविता विद्यार्थी, मसूद आलम, सरफराज हुसैन सोनू, अजय गौतम, मोहम्मद जकी, अंजू वर्मा, प्रतिभा यादव, शर्मिला, राजेश यादव, शिव अखिलेश विश्वकर्मा, किशन सोनकर आदि मौजूद रहे।