{"_id":"69fcd0a9bac95141f8087d41","slug":"sp-supported-candidates-win-municipal-by-election-gonda-news-c-100-1-gon1041-157833-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नगर पालिका उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नगर पालिका उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत
Thu, 07 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सभासद परवेज आलम व साजिद। संवाद
करनैलगंज। नगर पालिका परिषद के दो वार्डों में हुए उपचुनाव में सपा समर्थित मृत सभासदों के बेटों ने शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 25 के मृत सभासद मोहम्मद साबिर के पुत्र साजिद सिद्दीकी ने 504 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी राहत अली को 438 मत से हराकर जीत दर्ज की। राहत अली को केवल 66 मत मिले। दो मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड संख्या 16 के मृत सभासद मो. रफी के पुत्र परवेज आलम उर्फ अकबाल ने 348 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी साबिर को 54 मत से पराजित किया। साबिर को 294 मत मिले। सात ने नोटा का प्रयोग किया। दोनों प्रत्याशियों को सपा का समर्थन प्राप्त है। पूरे चुनाव अभियान की कमान योगेश प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद और नगर अध्यक्ष जमील अहमद राइनी ने संभाली थी। भाजपा ने अपने प्रत्याशी न उतारकर इस चुनाव में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जीत से सपाइयों में उत्साह देखा गया।