{"_id":"aa76b2e177cac42851f4e9e729f4c79e","slug":"sp-legislators-not-gave-rupees-in-electrification-item-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण मद में सपा विधायकों ने नहीं दिए रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण मद में सपा विधायकों ने नहीं दिए रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव का विद्युतीकरण तो हर जनप्रतिनिधि कराना चाहता है, लेकिन विद्युतीकरण के मद में पैसा कोई भी नहीं देना चाहता। यही कारण है कि वित्तीय वर्ष के पांच महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक जिले की 7 में से 6 सीटों पर काबिज किसी भी सपा विधायक ने अपनी निधि से एक भी पैसा विद्युतीकरण के मद में पावर कॉपोरेशन को नहीं दिया है। जबकि गांव-गांव उजाला बिखेरने की दुहाई हर कोई दे रहा है।
बीते पांच महीनों में विद्युतीकरण के मद में जो 75 लाख रुपये की राशि अभी तक पावर कॉपोरेशन को दी गई है, वह भाजपा के दो सांसदों व कटराबाजार से भाजपा विधायक ने दी है। जबकि इसके अतिरिक्त सपा के 6 विधायकों की ओर से कोई पैसा विद्युतीकरण के मद में कॉपोरेशन को अब तक नहीं दिया गया है।
यही वजह है कि जैसे-जैसे पंचायत चुनाव का शोर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सांसद-विधायक के स्तर से कराए जाने वाले विद्युतीकरण का मुद्दा भी तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर पक्ष-विपक्ष के लोगों की कहासुनी पावर कॉपोरेशन दफ्तर पर आम हो गई है।
विज्ञापन
गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह अब तक ईडीडी प्रथम व ईडीडी द्वितीय में विद्युतीकरण को लेकर अपनी 65 लाख रुपये की निधि गांवों को रोशन किए जाने के लिए दे चुके हैं। जिसमें सात काम विद्युत वितरण खंड प्रथम में कराए जाने हैं तो आठ काम विद्युत वितरण खंड द्वितीय में।
वहीं, कटराबाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह की ओर से विद्युतीकरण के दो कामों के लिए अपनी निधि से डेढ़ लाख रुपये की राशि अभी तक पावर कॉपोरेशन को दी गई है। वहीं कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी निधि से तीन कामों के लिए आठ लाख रुपया विद्युतीकरण के मद में दिया है।
ऐसा नहीं है कि विद्युतीकरण के लिए सपा विधायकों ने कोई काम नहीं किया। विद्युतीकरण के मद में जितने भी गांवों का विद्युतीकरण उनकी ओर से कराया गया है, उसमें सर्वाधिक इस्तेमाल बिजनेस प्लान के बजट का हुआ है। इसके तहत गांवों के विद्युतीकरण से लेकर सिस्टम इंप्रूवमेंट के कुल 230 काम जिलेभर के सभी 16 विकासखंडों में कराए गए हैं, जिसका सीधे तौर पर लाभ सत्तासीन नेताओं को मिला है।
जिले की 7 विधानसभाओं में से 6 सीटें गोंडा सदर, करनैलगंज, मनकापुर, गौरा, मेहनौन व तरबगंज सपा के कब्जे में हैं। जबकि एक मात्र विधानसभा सीट कटराबाजार भाजपा के पास है। वहीं लोकसभा की दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
अभी वित्तीय वर्ष समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि चाहे वह भाजपा के हों या फिर सपा के विद्युतीकरण के मद में पैसा जरूर देंगे। हालांकि अभी तक एक मात्र विधायक को छोड़कर किसी अन्य विधायक की तरफ से विधायक निधि में विद्युतीकरण का काम कराए जाने के लिए कोई पैसा उनके पास नहीं आया है। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने 15 कामों के लिए 65 लाख रुपये का बजट पावर कॉपोरेशन को दिया है। जबकि सांसद कैसरगंज व विधायक कटराबाजार की तरफ से भी उन्हें कुछ पैसा विद्युतीकरण के लिए मिला है। -हर्ष मुंशी, मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन