फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP leader belching 2.75 lakh rupees of the Lohia housing

सपा नेता ने आवास लोहिया के 2.75 लाख रुपये डकारे

Thu, 01 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
SP leader belching 2.75 lakh rupees of the Lohia housing
rupees
 नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत शाहपुर की एक गरीब महिला को आवंटित किए गए लोहिया आवास के 2.75 लाख रुपये गांव के प्रधान पति व सपा नेता ने ईंट दिलाने के नाम पर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद न तो उसे ईंट व अन्य निर्माण सामग्री दी और न ही उसका पैसा वापस किया। प्रधान पति की इस दबंगई से गरीब महिला का आवास नही बन सका। परेशान महिला ने मामले की शिकायत जिले के आला अधिकारियों से लेकर शासन स्तर के अफसरों से की है । 
विज्ञापन


नवाबगंज ब्लॉक के शाहपुर गांव की सुशीला देवी ने जिले के परियोजना निदेशक व प्रमुख सचिव को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2015 में उसे लोहिया आवास के लिए चयनित किया गया था। 12 अगस्त 2015 को आवास निर्माण की पहली किश्त के रूप में उसके खाते में 1.37 लाख रुपये आवंटन किए गए थे।
विज्ञापन


सुशीला का कहना है कि जानकारी पर गांव के प्रधान पति व सपा नेता राजिक उस्मानी ने उसे अपने भट्ठे से ईंट व अन्य निर्माण सामग्री दिलाने का आश्वासन देकर उसे बैंक ले गए और पूरी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद वह उसे ईंट व निर्माण सामग्री दिलाने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशीला ने बताया कि 17 जनवरी 2016 को आवास निर्माण के 1.37 लाख रुपये की दूसरी किश्त भी उसके खाते में आ गई। इस बार भी प्रधान पति ने उसे ईंट दिलाने का झांसा देकर रकम अपने खाते में डलवा ली। इसके बाद उन्होंने ईंट व अन्य सामग्री दिलाने से इंकार कर दिया और महिला को भगा दिया।

परेशान महिला ने मामले की शिकायत परियोजना निदेशक से करते हुए प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई करने व आवास निर्माण की राशि वापस दिलाने की मांग की है। सुशीला ने शिकायत मुख्य सचिव को भी भेजी है। परियोजना निदेशक वीरपाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। 

 

 उधर, शाहपुर गांव के प्रधान पति व सपा नेता राजिक उस्मानी का कहना था कि लाभार्थी महिला ने अपनी मर्जी से पैसा उनके खाते में ट्रांसफर किया है। इसके लिए कोई जोर जबरदस्ती नही की गई है। पैसा उसने क्यों ट्रांसफर किया इसके संबंध में वह कोई जानकारी नही दे सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed