फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP activists drove bicycles

सपा कार्यकर्ताओं ने चलाई साइकिल

Sun, 08 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 08 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
SP activists drove bicycles
रैली निकालते सपार्ई - फोटो : अमर उजाला
सपा विधायकों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में साइकिल रैली निकाल कर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। नगर में उद्यान विभाग के सलाहकार कमरुद्दीन की तरफ से साइकिल रैली निकाली गई। फैजाबाद के जिगर इंटर कॉलेज से निकली साइकिल रैली सपा कार्यालय पर खत्म हुई।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने बताया कि रैली में शामिल लोगों ने सपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। इटियाथोेकबाजार में मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यहां से रैली दिखलौल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

गौरा विधानसभा क्षेत्र के छपिया ब्लॉक की ग्रामपंचायत नरायनपुर गांव में सपा नगर अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अभय श्रीवास्तव की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई। जनसभा में पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, किस्मत अली, धर्मेंद्र सिंह, डॉ अब्दुल सलाम आदि ने सपा शासन की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंझरी ब्लॉक न्याय पंचायत काजीदेवर के ग्राम डड़वा दसौतिया, चकसड़, तकिया, खुटेहना, कुुदुरुरखा,कस्टुआ, छाछपारा, मुतवल्ली, सैदवापुर, काजीदेवर में कृषि मंत्री के भाई ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह की अगुवाई में रैली निकाली गई।


उधर सपा नेता शहनवाज वारसी की अगुवाई में भी साइकिल रैली निकाली गई। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे की अगुवाई में कौड़िया से गोपाल बाग तक साइकिल रैली निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed