फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sought longevity for brothers

भाइयों के लिए मांगी दीर्घायु

Tue, 01 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
sought longevity for brothers
भार्ई के तिलक लगाती बहन - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के दूसरे दिन यम द्वितीया पर बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। दीपावली के दूसरे दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का त्यौहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस दिन बहन के घर पहुंचकर भोजन करने से लंबी उम्र की कामना पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि यमराज व्यस्तता के चलते कभी अपनी बहन यमुना के घर नहीं जा पाते थे, जबकि बहन यमुना हमेशा भाई का हालचाल लेने घर जाया करती थी।
विज्ञापन


एक बार यमुना नाराज हो गई और कहा कि आपको आना ही होगा। इस पर यमराज आज ही के दिन अपनी बहन यमुना के घर गए और भोजन किया। नाराज बहन को खुश करने के लिए उन्होंने वरदान मांगने को कहा कि तो यमुना जी ने कहा कि आज के दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन करेगा, उसकी अकाल मृत्यु न हो। इस पर यमराज तथास्तु कहकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से माना जाता है कि जो भाई अपनी बहन के घर पहुंचकर भोजन करता है, उसकी लंबी उम्र की कामना पूरी होती है। यहां भाइयों ने बहनों के घर पहुंचकर भोजन किया और जहां भाई घर नहीं पहुंच सके, वहां बहनों ने भाइयों के पास जाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed