फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Son kills mother by hitting her with a grinding stone in Gonda.

Gonda: वेतन को लेकर विवाद में हैवान बना बेटा, सिलबट्टे से कूचकर मां को मौत के घाट उतारा

Wed, 22 Oct 2025 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Oct 2025 01:30 PM IST
सार

गोंडा जिले में एक कलियुगी बेटे ने सिलबट्टे से वारकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मां ने पति की मौत के बाद आश्रित की नौकरी छोटे बेटे को दिलवा दी थी जिससे कि बड़ा बेटा नाराज रहता था।

विज्ञापन
Son kills mother by hitting her with a grinding stone in Gonda.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा नगर कोतवाली के बभनी कानूनगो गांव में बड़े बेटे संदीप ने अपनी 58 वर्षीय मां कांति देवी की घर के अंदर सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि कांति देवी ने अपने पति की मौत के बाद आश्रित की नौकरी छोटे बेटे को दिलवा दी थी, जिससे बड़ा बेटा संदीप नाराज था।

विज्ञापन


मृतका कांति देवी खुद संविदा पर सफाई कर्मी थीं। विवाद के बाद उन्होंने अपनी जगह पर संदीप को काम पर लगा दिया था। हालांकि जब वेतन आता था, तो वह संदीप को न देकर अपने भाई सूरज वाल्मीकि को दे देती थीं। इसी बात को लेकर संदीप परेशान रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और नौकरी व वेतन को लेकर मां से कहासुनी हुई। इसके बाद उसने सिलबट्टे से मां के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed