फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   social,media

सोशल मीडिया पर प्रचार करने पर दो शिक्षक निलंबित

Fri, 11 Feb 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
social,media
गोंडा। विधानसभा चुनाव में अपनी पसंद के प्रत्याशी व पार्टी के पक्ष में प्रचार करना दो शिक्षकों को भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार में लिप्त होने की शिकायत पर इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने दोनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष में कोई भी चुनावी प्रचार न करने की ताकीद भी की गयी है। इसके लिए सोशल मीडिया की निगरानी के साथ ही सभी तरह के पोस्ट पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के लिए जिले में 27 फरवरी को मतदान होना है। इस दौरान कुछ शिक्षक व कर्मचारी लगातार अपने पसंद के प्रत्याशियों के पक्ष में सोशल मीडिया पर मतदान की अपील करने में जुटे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर सीडीओ ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश बीएसए को दिया था। बीएसए राम प्रताप सिंह ने बेलसर के कंपोजिट स्कूल बादलपुर के सहायक अध्यापक दिलीप तिवारी व कटरा बाजार ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामापुर के प्रधानाध्यापक राम चंद्र तिवारी को कर्मचारी आचरण संहिता व आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए निलंबित करने की कार्रवाई की है। दोनों निलंबित शिक्षकों को ब्लाक संसाधन केंद्र से संबद्ध कर जांच के लिए हलधरमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद को नामित कर लिखित स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

रैलियों और प्रत्याशियों के जनसंपर्क पर नजर
प्रत्याशियों की ओर से आयोजित हो रही रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रम में शिक्षक व कर्मचारियों के भी शामिल होने की जानकारी विभाग को मिली है। ऐसे कार्मिकों की धरपकड़ को अब चुनाव निगरानी के लिए गठित टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गठित टीम चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची तैयार कर विडियोग्राफी क्लिप के साथ कार्रवाई की संस्तुति करेगी। बीएसए ने सभी कर्मचारियों व शिक्षकों को चुनाव के दौरान होने वाले राजनैतिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed