फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Smiles on the faces of 2.05 lakh farmers

Gonda News: 2.05 लाख किसानों के चेहरे पर छाई मुस्कान

Sun, 02 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Smiles on the faces of 2.05 lakh farmers
गोंडा के पीपल तिराहे पर टीवी पर बजट देखते व्यापारी। - संवाद 
गोंडा। सरकार के आम बजट को लेकर शनिवार को लोगों में उत्सुकता दिखी। हर किसी की निगाह टीवी स्क्रीन पर टिकी रही। एलबीएस डिग्री कॉलेज में प्राध्यापकों के बीच बजट को लेकर चर्चा होती दिखी। प्रो. वीपी सिंह ने कहा, बजट में मध्यम वर्गीय व किसानों को काफी राहत दी गई है। अन्य प्राध्यापक भी बजट को लेकर मंथन करते दिखे।
विज्ञापन

पीपल तिराहे पर टीवी स्क्रीन पर लोग बजट देखते नजर आए। हर किसी ने अपने-अपने हिसाब से बजट की व्याख्या की। किसी ने अपेक्षा के अनुरूप बताया तो किसी ने कुछ राय जाहिर की। फिलहाल बजट में 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से मुक्त होने से जिले के 22 हजार कर्मचारियों को राहत मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाए जाने का जिले के 2.05 लाख किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। धनधान्य योजना से पांच लाख किसान लाभान्वित होने की आस लगाए हैं। पेश है रिपोर्ट
विज्ञापन

कर्मचारियों के हित का है बजट
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सालिक राम त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट की सराहना करते हुए कहा, 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। साथ ही, आयकर की दरों में बदलाव किया गया है। यह कर्मचारियों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था के अध्यक्ष केबी सिंह ने कहा, बजट से बुजुर्गों, किसानों व मध्यम वर्ग को राहत मिली है। 12 लाख रुपये वार्षिक आय वालों को एक भी पैसा कर न देने का फैसला ऐतिहासिक है।
उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, आयकर में सरकार ने जो छूट की व्यवस्था की है। उससे जिले के 22 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
रोडवेज कर्मचारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा, बजट में आयकर की दरों को लेकर किया गया फैसला राहत भरा है। इससे मध्यम वर्ग पर कर का बोझ कम होगा।
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से समृद्ध होंगे किसान
गिरधरपुर के सतीश शुक्ल ने कहा, केसीसी के साथ ही इस बार प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से भी किसान समृद्ध होंगे। साथ ही दाल की पैदावार बढ़ाने को लेकर किए जा रहे प्रयास भी किसानों के लिए फायदेमंद होंगे।
गोगिया गांव के विजय उपाध्याय कहते हैं कि सरकार ने इस बार बजट में किसानों के हित का ख्याल रखा है। कहा कि, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर लोगों को फायदा दिया गया है।
सीहा गांव के रमाकांत मिश्र ने कहा, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पहले लोन की लिमिट तीन लाख रुपये थी, इसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

जमथा गांव के शिवराम पांडेय ने कहा, बजट में केसीसी की लोन लिमिट बढ़ाना काफी फायदेमंद है। अभी तक केसीसी पर तीन लाख रुपये तक के ऋण की सीमा था, अब किसानों को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed