फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Skin becoming dry in cold, skin disease patients increasing

Gonda News: ठंड में रूखी हो रही त्वचा, बढ़े चर्म रोग के मरीज

Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Skin becoming dry in cold, skin disease patients increasing
गोंडा। ठंड के मौसम में रूखी त्वचा व शरीर की सफाई में लापरवाही के कारण मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग से परेशान मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। बीते 15 दिनों में ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या दोगुना तक पहुंच गई है। चिकित्सकों ने इससे बचने के लिए नियमित स्नान के साथ शरीर की साफ सफाई पर विशेष तौर से ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कोविड बिल्डिंग में स्थित चर्म रोग विभाग में तीन चिकित्सकों की ओपीडी संचालित हो रही है। महीने भर पहले जहां प्रतिदिन 130 से 140 मरीज पहुंचते थे, वर्तमान में इनकी संख्या दो गुना तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को डॉ. दीपक कुमार, डॉ. श्रुति गुप्ता व डॉ. आयुषी पांडेय की ओपीडी में 261 मरीज इलाज व परामर्श के लिए पहुंचे। जिसमें अधिकांश लोग खुजली, दाद व एक्जिमा की परेशानी से पीड़ित दिखे। मरीजों की भीड़ के कारण दोपहर दो बजे तक डॉक्टर ओपीडी में इलाज करते रहे।
विज्ञापन

डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि ठंड में त्वचा सूखने लगती है। वातावरण में मौजूद जीवाणुओं से त्वचा में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सूखी त्वचा के कारण खुजली होने लगती है। बताया कि इससे बचने के लिए ज्यादा गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से स्नान करने के साथ ही त्वचा में होने वाले रूखेपन को खत्म करने के लिए दिन भर में कई बार बॉडीलोशन क्रीम का प्रयोग भी करना चाहिए। ठड़ से बचने के लिए रजाई व कंबल के नीचे भी सूती चादर लगाकर ही इसे उपयोग में लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed