फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six months have passed, the broken ring dam has not been repaired

Gonda News: छह माह बीते, कटे रिंग बांध की नहीं हुई मरम्मत

Thu, 06 Mar 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Six months have passed, the broken ring dam has not been repaired
उमरीबेगमगंंज (गोंडा)। बीते वर्ष सितंबर में आई बाढ़ के चलते बेलसर ब्लॉक के जबरनगर-गढ़ी गांव के पास बना रिंग बांध टूट गया था। करीब 10 मीटर में कटे इस रिंग बांध से निकला पानी सात गांंवों में घुस गया था। इससे हजारों ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। तमाम लोग अपने परिवार, पशुओं व गृहस्थी के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर हुए थे। इतना सब होने के बाद भी टूटे बांध की अब तक मरम्मत नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

जिले में करनैलगंज के भिखारीपुर-सकरौर व एल्गिन-चरसड़ी तटबंध के साथ ही वर्ष 2012 में बेलसर के ऐली-परसौली से परास तक क्षेत्र पंचायत से रिंग बांध बनवाया गया था, ताकि हजारों लोगों को बाढ़ से बचाया जा सके। लोगों की सुविधा के लिए बांध पर सड़क का भी निर्माण कराया गया था। मरम्मत व देखरेख के अभाव में बीते साल सितंबर में बांध पानी का दबाव नहीं झेल पाया और जबरनगर-गढ़ी गांव के पास कट गया था। इससे बाढ़ की चपेट में आकर सात गांवों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी। लोगों को गृहस्थी के साथ पलायन करना पड़ा था। सितंबर में बाढ़ की आपदा झेल चुके ग्रामीणों को आशा थी कि बरसात के मौसम के बाद टूटे रिंग बांध की मरम्मत कराकर क्षेत्र की हजारों आबादी को सुरक्षित किया जाएगा लेकिन, ऐसा अब तक नहीं हो पाया है। जिम्मेदार अधिकारी बांध की मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अमरेश सिंह का कहना है कि उक्त रिंग बांंध उनके विभाग से नहीं बना था। इसलिए उसकी मरम्मत के बारे में जानकारी नहीं है। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू का कहना है कि उच्चाधिकारियों से बात कर बांध की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed